Wednesday 28 December 2016

कचरे में मिली एक दिन की बच्‍ची, इस पुलिसवाले का काम सुन करेंगे Salute


यूपी के झांसी में 25 दिसंबर को किसी मां ने कचरे के ढेर पर एक दिन की बच्‍ची को ठंड में छोड़ दिया। इस बच्ची को एक पुलिस वाले और उसकी पत्नी ने अपना लिया। दोनों ने मिलकर बच्ची का नाम यीशु रखा है। उनका कहना है कि बच्ची उनके लिए क्रिसमस का तोहफा है। दंपत्ति के इस कदम को जिसने भी सुना वो उन्‍हें सेल्‍यूट कर रहा है।  
 
- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के पास पुलिस कॉलोनी में एक खंडहरनुमा भवन है। 
- यहां कचरे के कई ढेर भी हैं। आस-पास लोगों ने किसी बच्चे के रोने की तेज आवाज सुनी। 
- लोग खंडहर की तरफ गए तो दंग रह गए। वहां एक नवजात बच्ची ठंड में कूड़े के ढेर पर पड़ी हुई थी। 
- सूचना मिलने पर पुलिस कॉलोनी में रहने वाले अतीश यादव और उनकी पत्नी अंजू यादव भी मौके पर पहुंच गए।
 
 
पुलिसवाले ने लिया बच्‍ची को गोद  
 
 
- अतीश यादव झांसी के सीपरी बाजार थाने में ि‍सिपाहीके पद पर तैनात हैं।   
- उन्‍होंने तुरंत ही बच्ची के लिए नए कपड़े खरीदे। उसे कपड़े पहनाए। 
- इसके बाद उन्‍होंने नवाबाद थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
 
 
सिर्फ एक दिन की है बच्‍ची 
 
 
- अतीश ने बताया कि ये सब काम आनन-फानन करने के बाद वो बच्ची को लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंचे। 
- वहां डॉक्टर्स ने बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ बताया। डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्ची सिर्फ एक दिन की थी।
 
 
दो साल पहले इस कपल की हुई है शादी
 
 
- अतीश की पत्नी अंजू ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई। 
- अभी उनका कोई बच्चा नहीं है। अब ये बच्ची ही उनकी बेटी है। 
- अंजू ने कहा कि कोई कैसे एक दिन पहले जन्मी मासूम को इस तरह ढेर पर फेंक सकता है। 
- जिसने इसे जन्म दिया वो जरूर देख रही होगी। कोई और नहीं है, अब मैं ही इसकी असली मां हूं।
 
 
क्रिसमस के कारण नाम रखा यीशु
 
 
- क्रिसमस पर मिलने के कारण बच्ची का नाम यीशु रखा है। 
- अंजू का कहना है कि क्रिसमस पर भगवान ने उन्हें तोहफा दिया है। 
- इसलिए भगवान के नाम पर ही इसका नाम होना चाहिए।

Source- Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment