Thursday 30 June 2016

सुषमा स्वराज की एक और उपलब्धि #Salute




छह साल की उम्र में किडनैप किया गया लड़का सोनू गुरुवार को अपने देश वापस आ गया। एक बांग्लादेशी नागरिक ने सोनू के बारे में उसके पेरेंट्स को जानकारी दी थी। उसका डीएनए दिल्ली में मौजूद उसकी मां से मैच हो गया था। दो दिन से वो ढाका के इंडियन हाई कमीशन में था। सुषमा स्वराज ने खुद सोनू को गुरुवार को भारत लाए जाने की जानकारी दी थी। सोनू के पिता ने सुषमा का शुक्रिया अदा किया है।

सुषमा ने लिखा- "हमारी कोशिश रंग लाई। बांग्लादेश ने सोनू को इंडियन अथॉरिटी को सौंप दिया है।"

2010 में किडनैप किए गए सोनू को बांग्लादेश के जसोर में ट्रेस किया गया था।सुषमा स्वराज के ऑर्डर पर इंडियन हाई कमीशन की एक टीम को जसोर भेजा गया था। सोनू वहां एक चाइल्ड केयर होम में रह रहा था।

No comments:

Post a Comment